Poetry · हिंदी

लगाव के घाव

Lagaav ke Ghaav — Wounds of Attachment
रोज़ बात हो लेकिन लगाव न हो,
यानी खंजर भी लगे पर घाव न हो।
ऐसा तो नामुमकिन-सा ही लगता है,
कि धूप भी हो पर छाँव न हो।
आप तो शाम ढलते ही ज़ेहन में आते हैं,
हरे घाव पर मरहम-सा लग जाते हैं।
अभी इश्क़ की राह देखी ही कहाँ थी,
कि इस काँटों भरी डगर पर चले जा रहे हैं।
फूल होंगे तो काँटे भी होंगे,
बातें न सही, ख़्वाबों में होंगे।
इस सवाल का जवाब अब जाकर मिला,
क्या वाकई आशिक अपनी आशिकी में डूब जाते होंगे?
तुम्हारे इंतज़ार में घड़ियाँ अब रुक-सी गई हैं,
तुम्हारे इंतज़ार में आँखें अब थक-सी गई हैं।
E
About the Author Eknoorjeet Kaur St. Joseph's Convent School, Ferozepur Cantt · Punjab, India

Eknoorjeet Kaur is a student at St. Joseph's Convent School in Ferozepur Cantt, Punjab. She writes across English, Hindi, Urdu, and Punjabi. "लगाव के घाव" is her seventh published piece with Aporia.

Continue Reading

More from Aporia

Full Archive →

Your words are
already enough.

You don't need to wait to be ready. You just need to begin.

Submit Your First Piece →